Connect with us

वाराणसी

महापौर‌ संग विधायक ने दक्षिणी क्षेत्र में विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महापौर द्वारा दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, जैसे चेतगंज, पिशाचमोचन, पितृकुंड, कोनिया, घसियारी टोला, ओमकालेश्वर, धूपचंडी, बागेश्वरी देवी, कमलगढहा, बंधुकच्ची बाग, कमालपुरा, आदि विशेश्वर, ईश्वरगंगी, कृतिवासेश्वर, गोला दीनानाथ, बलुआबीर, प्रहलाद घाट, हनुमान फाटक, कालभैरव और दुर्गाकुंड, के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में किया गया।

नगर निगम सामान्य विभाग द्वारा कुल 10.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ जबकि जलकल विभाग ने 2 मिनी नलकूप और अन्य कार्यों के लिए 4.71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस अवसर पर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी, सभी वार्डों के पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page