Connect with us

वाराणसी

महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा विभिन्न कार्यों का किया गया शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

कार्यो की कुल लागत 1 करोड़ 50 लाख 88 हजार

Loading...

वाराणसी: 1- वार्ड संख्या 21 चौकाघाट के अंतर्गत ढेलवारिया में बच्चा यादव के मकान से सूबेदार मौर्य व सबू अलमारी से एस0 11/19 एवं भंवरा साई से शुभम देसी आटा चक्की तक कच्ची गली में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 4 लाख 13 हजार हैं।
2- वार्ड संख्या 21 चौकाघाट के अंतर्गत ही ढेलवरिया में सीतामणी पाण्डेय एवं संगीता आवास से गीता तिवारी तक तथा एस0 23/181-ए-पी0-1 से प्रसाद बाबा से विश्वनाथ बाबा होते हुए अरविंद मौर्या तक गली सुधार एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 25 लाख 50 हजार है।
3- वार्ड संख्या 26 पहड़िया में मौजाहाल, बंधवानाला के कच्ची गलियों में इंटरलॉकिंग द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 62 लाख 25 हजार है।
4- नगर निगम सीमा विस्तारित क्षेत्र में हीरामनपुर में श्वेतांबर जैन मंदिर के पास से रत्नेश्वर कुमार पाण्डेय के घर तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 13 लाख 50 हजार है।
5- वार्ड संख्या 33 सारनाथ में सारंगनाथ कॉलोनी मौजा बरईपुर वाराणसी अंतर्गत सीमेंटेड रोड व जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 45 लाख 50 हजार हैं।

शिलान्यास के दौरान बंदना सिंह, गोपाल जायसवाल, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित मौर्या, सुरेंद्र राजभर, पुन्नूलाल बिंद, मण्डल अध्यक्ष-अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष-राम त्रिपाठी, महिला मोर्चा से सुधा रानी, पूर्व प्रधान व वार्ड सचिव घनश्याम पटेल, सारनाथ मंडल मीडिया प्रभारी-पिंटू शुक्ला, सेक्टर संयोजक-विनोद सिंह, शंभू मौर्या, मोहित सोनकर, सुनील सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, सोनू राजभर, सुरेंद्र सिंह, बेनी माधव , मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र मौर्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिकगण एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page