Connect with us

वाराणसी

महात्मा गांधी जयंती पर लगेगा हरियाली का मेला

Published

on

एक घंटे में लगेंगे तीन लाख पौधे

वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को शहर में हरियाली का अनोखा उत्सव मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से गंगा पार डोमरी सूजाबाद क्षेत्र में एक घंटे के भीतर तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस वन को तैयार होने में तीन साल का समय लगेगा और इसके लिए मियावाकी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

कार्यक्रम में शहर के 30 हजार लोग शामिल होंगे और प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस तरह एक घंटे में तीन लाख पौधे धरती मां की गोद में सुरक्षित हो जाएंगे। पौधरोपण की तैयारी तीन दिन पहले से की जाएगी, जिसके अंतर्गत दो फीट गहरे गड्ढे खोदे जाएंगे और हर गड्ढे के पास पौधे पहले से रख दिए जाएंगे ताकि तय समय पर आसानी से रोपण हो सके।

नगर निगम की योजना है कि इस अभियान में हर प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें फलदार पौधे, फूलदार पौधे और अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस बड़े पैमाने पर पौधरोपण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और आने वाले वर्षों में लोगों को स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page