Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ 2025 की तैयारी: ललिता घाट पर एनडीआरएफ का मॉक ड्रिल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महाकुंभ-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज एनडीआरएफ ने गंगा नदी के ललिता घाट पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम ने घाट पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और बचाव अभियान शुरू किया।

अभ्यास में गंगा में स्नान के दौरान डूबने वाले व्यक्तियों को बचाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। एनडीआरएफ टीम ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर डूबते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Loading...

इस अभ्यास में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सहयोग रहा।अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों, जैसे जल पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और चिकित्सा विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना था।

एनडीआरएफ टीम के नियमित कार्यों की निगरानी उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में होती है। गंगा घाटों पर आपात स्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता सराहनीय है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page