Connect with us

जौनपुर

महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए मछलीशहर में नि:शुल्क जलपान सेवा

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। नगर पंचायत मछलीशहर के रोडवेज परिसर में महाकुंभ मेले में जाने वाले और स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए स्वागत शिविर का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा निःशुल्क बिस्किट, पानी, चाय और फल वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने असम, बंगाल और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा और उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही, उन्होंने मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान, लंबे समय से तैनात सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने में उनके योगदान की प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी ने एसएसबी और पुलिस बल की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से यह बड़ा आयोजन सफल हो रहा है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार सहित नगर पंचायत मछलीशहर के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page