Connect with us

जौनपुर

महाकुंभ यात्रियों को जिलाधिकारी ने कराया निःशुल्क जलपान

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में जाने और वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं तथा यात्रियों के बीच बिस्किट, पेयजल और फल वितरित किए। यह कार्यक्रम मछलीशहर बस स्टेशन और मुंगराबादशाहपुर में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी ने यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा और महाकुंभ स्नान के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

Loading...

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान करना बड़े सौभाग्य की बात है और जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page