Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ: एसीपी प्रज्ञा पाठक ने श्रद्धालुओं के लिए सुनिश्चित की सुरक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने महाकुंभ-2025 के पलट प्रवाह के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद कमान संभाली। उन्होंने मैदागिन क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण किया, ताकि सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Loading...

चार नंबर गेट से मैदागिन कोतवाली तक दर्शनार्थियों को लाइन में खड़ा करके नियंत्रित रूप से दर्शन करने की व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो। इस व्यवस्था में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, और श्रद्धालुओं को आरामदायक और सुरक्षित दर्शन अनुभव सुनिश्चित किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page