अपराध
महंत की हत्या करने वाले फर्जी बाबा सहित चार आरोपी गिरफ्तार
आश्रम की 10 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए महंत रामगोविंद दास की हत्या कर दी गई थी
हरिद्वार। जिले के कनखल क्षेत्र में स्थित एक आश्रम की 10 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के इरादे से महंत रामगोविंद दास की 1 जून 2024 को हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने महंत को पहले नशीले इंजेक्शन का उपयोग करके बेहोश किया और फिर उनका गला घोंट दिया था। इसके बाद उनके शव को कट्टे में डालकर गंगा नदी में फेंक दिया गया।
हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में योगी रामगोपाल नाथ, अशोक, ललित और संजीव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों प्रदीप और सौरभ की तलाश जारी है।
अशोक अक्सर हरिद्वार में कपड़े बेचने आता था और आश्रम में ठहरता था। उसे महंत की संपत्ति और उनके बिना वारिस की जानकारी मिली। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और कानपुर से योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिंह को बुलाकर महंत की गद्दी पर बैठा दिया।
इसके बाद यह गैंग आश्रम में बताता रहा कि महंत धर्म प्रचार के लिए अयोध्या गए हैं। महेंद्र को ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने आश्रम को बेचने की रणनीति तय की प्रॉपर्टी डीलर संजीव त्यागी से मिलकर मेहनत किया बिल्कुल वैसे ही हस्ताक्षर कर्जी वसीयतनामा तैयार किया और करीब 10 करोड़ में संपत्ति को बेचने की डील की गई।
चार महीने बाद एक पुराने शिष्य ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद जांच में इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।
