Connect with us

वाराणसी

“मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति” : राघवेंद्र चौबे

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने जताया शोक

वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

राघवेंद्र चौबे ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ रहा। 2008 में प्रधानमंत्री रहते हुए उनके वाराणसी आगमन पर बीएचयू के कार्यक्रम और गंगा आरती के दौरान उनके सान्निध्य में रहने का अवसर मिला। उनकी सरलता, सौम्यता और सहजता हर कार्यकर्ता के दिल को छू जाती थी।”

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के विकास में जो योगदान दिया है, वह सदा स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम सब कांग्रेसजनों के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। उनकी यादें और उनका योगदान हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।” शत-शत नमन!

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page