Connect with us

वायरल

मथुरा: कृपालु महाराज की बेटी के अंतिम संस्कार में उमड़ी हजारों की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

छह किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मथुरा में कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा का गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई घनश्याम के बेटे रामानुज ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा वृंदावन के प्रेम मंदिर से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई थी।इस यात्रा में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत 12 देशों से हजारों अनुयायी शामिल हुए।

प्रेम मंदिर के बाहर भजन-कीर्तन हुआ और जैसे ही अंतिम यात्रा शुरू हुई अनुयायियों में भावुकता छा गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। करीब 6 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।

Advertisement

इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी। सभी अनुयायी एक जैसे भगवा वस्त्र पहने हुए थे जो कृपालु महाराज की परंपरा का हिस्सा है। वे हमेशा भगवा धारण करने की प्रेरणा देते थे।

डॉ. विशाखा की 24 नवंबर को नोएडा के जेवर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिछले तीन दिनों से उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए प्रेम मंदिर में रखा गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page