Connect with us

वाराणसी

मणिपुर की घटना पर सपाईयो ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Published

on


रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: मणिपुर मे महिलाओ के उपर दरिंदगी के मामलो को लेकर मोर्चा खोल दिया। महमुरगंज स्थित आकाशवाणी के समीप सपा महिला सभा की पूर्व महानगर अध्यक्ष पूजा यादव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे महिलाओ एवं सपा कार्यकर्ताओ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया । सपाईयो ने मणिपुर की घटना पर दोषियो पर कडी से कडी कारवाई के साथ ही राष्ट्रपति से मणिपुर की सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मशार करने वाली धृणित एवं झकझोर देने वाली अमर्यादित घटना है जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव ने कहा कि मणिपुर मे महिलाओ को निर्वस्त्र किया गया यह पुरे देश की बेइज्जती हुई है। इस कलंकित घटना मे शामिल दोषियो को फांसी की सजा देने के साथ साथ राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, पार्वती कन्नौजिया,हिफाजत अली,शाहिद अंसारी,मीनू राजभर,बबीता रानी,गीता देवी, पुष्पा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page