Connect with us

मऊ

मऊ में कंबल वितरण, उप जिलाधिकारी ने किया वितरण

Published

on

कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों को राहत देने के लिए मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के श्री दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय अमारी में एक कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के निर्देश पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने इस अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरित किए।

अर्पित उपाध्याय ने इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि जब तक शरीर में प्राण हैं, वह समाज सेवा का यह कार्य करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार उपाध्याय, समाजसेवी विवेक उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी, राम पुकार प्रजापति, संजीवन सिंह, यशवंत राय, सुमेर राजभर, लेखपाल संघ के अनिल यादव, शिखा सिंह और सिकंदर यादव जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa