अपराध
भेलूपुर पुलिस द्वारा घर से चोरी के सामान व एक पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी: भेलूपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के जरिये मुखबिरी सूचनापर मु0अ0सं00070/2023 धारा 380भादवि थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी के अभियुक्त सोनू यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी बी 01/145 पुष्कर तालाब अस्सी थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 34 वर्षको पुष्कर तालाब से करीब 100 मीटर पूर्व से गिरफ्तार किया गया। तथा मौके पर अभियुक्त के पास से चोरी गये 4 पीली धातु के कंगन, 01 मांग का टीका, 01 नथ मय लरव 01 पिस्टल 5 जिन्दा कारतूसबरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना भेलूपुर मु0अ0सं0 0071/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गयाजिसके विरूद्ध भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना वादी मुकदमा रितिक सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी B 1/144 पुस्कर तलाब अस्सी थाना भेलूपुर वाराणसी के द्वारा तहरीरी सूचना दिया गया कि हमलोग सपरिवार सुदामापुर बुआ के लड़के की शादी में गये थे मेरे घर पर कोई नही था रात में जब हम लोग शादी से वापस सभी करीब 2 बजे आये तो देखे घर का सारा समान बिखरा पड़ा था अन्दर जा के देखा गया तो दीदी का जेवर सोने के कगन चार अदद, एक नथिया सोने की, एक माँग का टीका सोने का जो गायब था जिसके सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0070/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में पुलिस उपायुक्त काशी-जोन कमि0 वाराणसी आर.एस. गौतम के निर्देशन में भेलूपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सम्पूर्ण माल को बरामद किया गया ।
