Connect with us

मिर्ज़ापुर

भीषण गर्मी में यात्रियों की सेवा में जुटे जय हिंद एसोसिएशन के पदाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। गर्मियों की भीषण तपिश से रेल यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क ठंडा पानी वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने किया।

यह अभियान मई व जून दो महीनों तक लगातार चलाया जाएगा, जिसमें मिर्जापुर जिले के पदाधिकारी यात्रियों को रोज़ाना ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद के साथ संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सेवा कार्य को पूरे समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

उपस्थित पदाधिकारियों में वकील अहमद, अली अहमद वारसी, रामाश्रय चौधरी, सावित्री देवी, रेखा गुप्ता, शोएब अंसारी, आकाश जायसवाल, मन्नू लाल बिंद, सलमान अली, पंचम बिंद समेत अन्य सदस्यगण शामिल रहें।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए यात्रियों की सेवा को ही सच्चा मानवाधिकार बताया। यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page