Connect with us

वाराणसी

भास्करा तालाब में उतराया मिला अज्ञात शव

Published

on

Loading...
Loading...

हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भास्करा तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव औंधे मुंह पानी में तैरता मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव पर पीली शर्ट और काली पैंट पहनी थी। मृतक के हाथ में एक कड़ा और दोनों पैरों में काले रंग का धागा बंधा हुआ था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसकी दाहिनी आंख पूरी तरह डैमेज थी। पुलिस का अनुमान है कि शव लंबे समय तक पानी में रहने के कारण मछली या कछुए ने आंख को क्षति पहुंचाई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

शिनाख्त नहीं, पुलिस कर रही गुमशुदगी से मिलान

मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सूचना प्रसारित कर दी गई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका।

तालाब की सुरक्षा पर उठे सवाल

स्थानीय निवासी अखिलेश राजभर ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तालाब के पास अक्सर बच्चे खेलते हैं और मछुआरे आते हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि तालाब के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिससे सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

Advertisement

पुलिस बोली- हर पहलू से जांच जारी

रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है, दुर्घटना का या हत्या का। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page