Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद वाराणसी ने बाल विकास संस्कार कार्यशाला का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत विकास परिषद, वाराणसी शाखा की ओर से वनिता विश्राम स्कूल, लहुराबीर में बाल विकास संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला 22 जून तक चलेगी, जिसमें बच्चों को चित्रकला, संगीत, योग और गायन जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Loading...

शाखा की गतिविधि संयोजिका रीता जायसवाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना है। इसके तहत विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से उन्हें शिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में निशा त्रिपाठी, माया जायसवाल, मुस्कान भागचंदानी, ममता नागर, प्रियंका जायसवाल, गिरीश गुप्ता, अनिल जायसवाल और अम्बरीष निगम सहित कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page