Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद ने मनाई संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दी सहायता

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा की बैठक आज BSB लोकल रेस्टोरेंट होटल में आयोजित हुई। इस अवसर पर परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टी) प्रमोद राम त्रिपाठी ने उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. सूरज प्रकाश एक डॉक्टर होने के बावजूद हमेशा वंचितों के उत्थान के लिए कार्यरत रहे।

दिल्ली में पहली बार शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। इस संबंध में पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने कहा था कि शिवाजी कभी दिल्ली नहीं आए, लेकिन डॉ. सूरज प्रकाश ने यहां उनकी प्रतिमा स्थापित कर इतिहास रच दिया। इसके बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक पुल का नाम बदलकर शिवाजी ब्रिज रखा गया।

डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर एक वंचित महिला की बेटी की शादी हेतु शाखा की ओर से 25,000 रुपये नकद एवं आवश्यक उपहार प्रदान किए गए। बैठक की अध्यक्षता गिरीश गुप्ता ने की, जबकि धन्यवाद अजय सिंह ने व्यक्त किया।

इस बैठक में अनिल जायसवाल, अम्बरीष निगम, रीता जायसवाल, रंजना केशरी, धीरज दीदी, निशा त्रिपाठी, मृदु मेहरोत्रा, रेखा गुप्ता, माया, प्रिया, प्रियंका, पूनम, ममता नागर, मंजू समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page