सियासत
भाजपा सत्ता में आई तो झारखंड में लागू होगा एनआरसी : हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यदि भाजपा झारखंड में सत्ता में आती है तो राज्य के संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडलों में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों के लिए 5 लाख मकान बनाए जाएंगे।
इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सरमा ने रांची के टाटीसिलवई में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जनजातीय आबादी तेजी से घट रही है, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है।
Continue Reading