गाजीपुर
भाजपा नेता शोभनाथ यादव के मातृशोक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत
गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम सभा शिकारपुर स्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी प्रोफेसर शोभनाथ यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. शम्भूनाथ सिंह यादव के निज निवास पर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, कृष्ण बिहारी राय पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भानू प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, डा. मुराहू राजभर सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, अटल सिंह, देवव्रत चौबे, रघुवंश, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, लालजी यादव, सुधीर यादव बब्बू सपा नेता, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर आर.बी. सिंह, डा. राजेश यादव (अध्यक्ष-प्राथमिक शिक्षक संघ सादात), विजय यादव और मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
