Connect with us

गाजीपुर

भाजपा नेता परीक्षित सिंह ने जरूरतमंदों में वितरित किया 200 कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। विकास खण्ड जमानियां के शाहपुर लठिया ग्राम सभा के पंचायत भवन पर एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता परीक्षित सिंह रहे। उन्होंने ग्राम सभा के जरूरतमंद लोगों के बीच 200 कंबल वितरित किए। कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी।

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में रमाशंकर उपाध्याय (पूर्व जिला महामंत्री, गाज़ीपुर), रामअशिष बिंद (ग्राम प्रधान), संदीप बिंद (मंडल अध्यक्ष जमानियां दक्षिणी), तारकेश्वर वर्मा (नगर मंडल अध्यक्ष), रामाज्ञा बिंद (पूर्व मछुवा समुदाय सदस्य जमानिया तहसील), बनारसी पासी (पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह), नायब तहसीलदार जमानियां, कानूनगो, और लेखपाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading...

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्दी के मौसम में ग्राम सभा के गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान के सहयोग की सराहना की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page