Connect with us

वाराणसी

भाजपा के दिग्गज नेता श्याम देव “दादा” का निधन

Published

on

वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार भाजपा के विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी जिन्हें लोग प्यार से ‘दादा’ कहते थे। उनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय दादा पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले 22 दिनों से ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। करीब 20 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिजनों से फोन पर हालचाल लिया था जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अस्पताल में उनसे मिलने गए थे।

1989 से 2017 तक लगातार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी को ब्रेन हैमरेज के बाद महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के जवाब देने के बाद उन्हें रवींद्रपुरी के ओरियाना अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

वहां उनका इलाज जारी था लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और 2007 व 2012 में उन्हें प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शोक जताया और परिजनों से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa