Connect with us

सोनभद्र

बोलेरो और कार की भिड़ंत में सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बोलेरो और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। यह हादसा रजखड़ घाटी के पास हुआ। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलालझरिया गांव निवासी मनोज जायसवाल (45), उनकी पत्नी किरण देवी (35) और श्रवण यादव (25) बोलेरो से राबर्ट्सगंज मिशन अस्पताल आंख की जांच कराने जा रहे थे। जब वे रजखड़ गांव के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी बोलेरो की टक्कर हो गई।

हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों के साथ-साथ कार में मौजूद हरियाणा के पलसौली गुड़गांव निवासी परमजीत (28), रागिनी (28), धारूवड़ा रेवाड़ी निवासी विक्की और हरविंदर भी घायल हो गए।

Loading...

घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोज जायसवाल, श्रवण यादव और रागिनी को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज दुद्धी अस्पताल में जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page