Connect with us

चन्दौली

बैसाखी के पूर्व सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी

Published

on


पीडीडीयू नगर (चंदौली)। बैसाखी पर्व की पूर्व संध्या पर दीनदयाल उपाध्याय नगर में सिख समुदाय द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी जीटी रोड से होती हुई काली मंदिर तक पहुंची, जहां स्वस्थ रहो, मस्त रहो संस्था की ओर से राजकुमार गुप्ता व रंजन शाह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता व रंजन शाह ने कहा कि सिख समुदाय ‘सेवा ही परम धर्म’ की भावना से नगर भ्रमण कर नगरवासियों को स्वच्छता एवं सेवा भाव के प्रति जागरूक कर रहा है। यह एक सराहनीय प्रयास है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहो, मस्त रहो संस्था की ओर से हम सभी इस पुण्य कार्य में भागीदारी कर स्वयं को धन्य मानते हैं।

इस मौके पर सन्तू राम यादव, रामू, विजय कुमार गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, जय मुगल गुप्ता, श्रीप्रकाश पाण्डेय, गोपाल जायसवाल, मनोज गुप्ता, चन्द्र प्रकाश मल्लू, नन्द गोपाल पटेल, राजू मोदी, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, विजय विश्वास, भरत अग्रहरि, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page