Connect with us

गोरखपुर

बैंक से रुपये निकालते ही वृद्ध से 25 हजार की ठगी, दिनदहाड़े टप्पेबाज फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी की एक घटना सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकालकर रुपये गिन रहे एक वृद्ध व्यक्ति को शातिर ठगों ने झांसा देकर 25 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त विवरण के अनुसार नगर पंचायत गोला के मन्नीपर गांव निवासी सेवा निवृत शिक्षक बेनीमाधव तिवारी बीते बुधवार को बेबरी चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपनी पेंशन के चालीस हजार रुपये निकालकर बैंक के अंदर ही रुपयों की गिनती कर रहे थे। तभी बैंक के अंदर मौजूद टप्पेबाज ने नोट गिनती में मदद करने की बात कही। गिनने के दौरान शातिर ठग ने पांच सौ के नोट बदलकर लिफाफे में पैक कर लिए और फरार हो गया। इस बात का पता वृद्ध को तब चला, जब वे मिनी बैंक से अपने परिवार को पैसा भेजने पहुंचे।

Loading...

इससे पहले कि वृद्ध कुछ समझ पाते, शातिर ठग उनकी 25 हजार रुपये की रकम निकालकर मौके से फरार हो गए। बाद में जब बेनीमाधव ने झोला खोलकर देखा तो उसमें केवल 100 रुपये के कुछ नोट ही भरे मिले।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से लेकर चौराहे तक घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page