Connect with us

गाजीपुर

बेलहरा गांव में सड़क मरम्मत कार्य शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जखनियां ब्लॉक स्थित ग्राम सभा बेलहरा में मनरेगा योजना के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है। इस योजना के अंतर्गत मिश्रा के ट्यूबवेल से लेकर बरम बाबा फुलाहट तक लगभग 300 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान शिव देवी सिंह और प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह और सचिव नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस कार्य का शुभारंभ हुआ। सड़क मरम्मत के इस अभियान में दर्जनों स्थानीय मजदूरों को रोजगार का अवसर मिला है, जो मनरेगा योजना के तहत मिट्टी डालने, समतलीकरण और निर्माण कार्य में जुटे हैं। इस पूरे कार्य की निगरानी रोजगार सेवक सुखविंदर द्वारा की जा रही है, जिससे गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी हुई है।

प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले अधूरे या रुके हुए सभी कार्यों को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को दोहरा लाभ मिला है एक ओर उन्हें रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर रास्ता सुगम होने से आवागमन भी आसान हो गया है। ग्रामीणों संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरखनाथ मिश्रा काका, साहब मिश्रा, सूबेदार मिश्रा और नरेंद्र मिश्रा ने इस पहल की सराहना की है और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page