Connect with us

गाजीपुर

बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के सैदपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी रविन्द्र यादव अपनी बाइक से आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रहे थे। रास्ते में निठुरी मोड़ के पास एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे लोडेड ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया और सड़क पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page