Connect with us

वाराणसी

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में सावन के रविवार और सोमवार को रुद्राभिषेक पर रोक, जानें वजह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सावन के महीने में वाराणसी स्थित बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। सावन के दौरान रविवार और सोमवार को मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दौरान केवल दर्शन की व्यवस्था रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दर्शन व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। बीएचयू के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए अलग लाइन बनाई जाएगी जबकि बाहरी भक्तों की कतार अलग रहेगी। इसके साथ ही महिला और पुरुषों की कतारें भी अलग रहेंगी। मंदिर के पट रोज भोर में चार बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मंदिर के पट बंद रहेंगे।

Loading...

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा व्हीलचेयर, फर्स्ट एड बॉक्स और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की जा रही है। सावन में हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बीएचयू आते हैं। इस बार भी भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page