Connect with us

वाराणसी

बिना पंजीयन नवीनीकरण के संचालित हो रहा था गोल्डन हॉस्पिटल

Published

on

Loading...
Loading...

औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

सीएमओ ने दिया एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश

Loading...

वाराणसी। अखरी बाईपास, चुनार रोड स्थित गोल्डन हॉस्पिटल बिना पंजीयन नवीनीकरण कराएं ही संचालित पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे इस हॉस्पिटल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि अखरी बायपास रोड स्थित गोल्डन हॉस्पिटल की शिकायत प्राप्त होने पर निरीक्षण कराया गया , पता चला कि यह हॉस्पिटल बिना पंजीयन नवीनीकरण कराए ही संचालित किया जा रहा है। इसे जन स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए संचालित उक्त हॉस्पिटल के संचालक के विरुद्ध संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया है ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page