Connect with us

वाराणसी

बालिकाओं ने रैली निकाल कर माँगा बराबरी का हक

Published

on

Loading...
Loading...

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालविवाह, भ्रूणहत्या के खिलाफ रैली निकाली

वाराणसी। आशा ट्रस्ट व लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वाराणसी जनपद स्थित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम जयापुर में बालिकाओं ने भ्रूणहत्या, दहेज व बालविवाह के खिलाफ रैली निकाली। जयापुर व आसपास के गांव से आई किशोरी लड़कियों ने जयापुर से चंदापुर बाजार तक ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रैली निकाली।

रैली में शामिल लड़कियां “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “नज़रें नहीं झुकनी हैं, आगे बढ़ते जाना है”, “भ्रूणहत्या बंद करो”, “बाल विवाह बंद करो”, “तिलक-दहेज बंद करो” आदि नारे लगा रही थीं। रैली में शामिल लड़कियों ने प्रधानमंत्री से दहेज लोभियों और गर्भ में लड़कियों को मारने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हुई।

रैली के बाद चंदापुर बाजार में बालिका महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूरोप से आई शोध छात्रा श्रेया और लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। लड़कियों ने भ्रूणहत्या, दहेज, बालविवाह, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Advertisement

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लड़कियों को समाज में बराबरी के लिए बहुत प्रोत्साहित किया है, लेकिन जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, लड़कियों पर अत्याचार होते रहेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता नीति ने कहा कि दहेज, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या समाज में अभिशाप हैं, इसे जड़ से मिटाना होगा, जिसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला ने कहा कि सरकार ने स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर अच्छी पहल की है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति दयनीय है, जिसके कारण लड़कियों को बाहर निकलने और स्कूल जाने में दिक्कत होती है।

राजातालाब थाने से आए एसएचओ दयाराम और एसआई मानसी यादव ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5 और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वागत सिताबुन और बेबी ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता ने की, संचालन मैनबबानो वर्षा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सोनी व सीमा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह, महेंद्र, सीमा, बेबी, मनीषा, आशा, मैनबबानो, प्रिया, संचिता, नाजिया, चंदा, नाज, किरन, ज्योति, कैकशा, कविता, नीलू, साक्षी, अंजनी, वर्षा, डाली, सानिया, नीलू, अनीता, सोनी, राजकुमारी, मधुबाला, रामबचन ने अपने विचार रखे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page