Connect with us

चन्दौली

बारिश से सकलडीहा का मुख्य मार्ग झील में तब्दील

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। बुधवार को सुबह हुई बारिश से सकलडीहा कस्बे की रेलवे स्टेशन मार्ग से लेकर सकलडीहा-चंदौली मुख्य मार्ग तक की सड़क झील के रूप में तब्दील हो गई। सुबह से लेकर शाम तक पैदल आवागमन को लेकर राहगीर और ग्रामीण परेशान रहे। समस्या के समाधान के लिए एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बीडीओ विजय कुमार सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया है।

सकलडीहा में टिमिलपुर से लेकर सधन तिराहा तक फोरलेन सड़क और नाले का निर्माण अधूरा होने के कारण सुबह की बारिश में मुख्य मार्ग पूरी तरह झील में बदल गया। पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने फोन के माध्यम से कार्यदायी संस्था को जलभराव की समस्या से अवगत कराया।

वहीं, सकलडीहा कस्बे की स्टेशन मार्ग पर बीते दो दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। आवागमन को लेकर आने-जाने वाले राहगीर, यात्री सहित कस्बावासी बेहद परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने से दर्जनों दुकानदारों का कारोबार ठप पड़ा है।

कस्बे की भीतरी बाजार में बीते दो दिनों से जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी अनजान बने हुए हैं। इसे लेकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा बनी सड़क की मरम्मत न होने और सीवर व्यवस्था न किए जाने के कारण कस्बे की भीतरी बाजार में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते पटरी दुकानदारों की दुकानें बंद हो गई हैं। समाधान न होने पर व्यापारियों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी, बरकत, पुनीत गुप्ता, ध्रुव शाह, सगीर, मुकीद, संदीप, ओमप्रकाश सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page