Connect with us

पूर्वांचल

बाइक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी जोगेंद्र गौतम (23) पुत्र बेचूं राम अपने रिश्तेदार संजय कुमार (34) निवासी अमरा थाना गौराबादशाहपुर के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, जोगेंद्र और संजय केराकत चौथ में शामिल होने गए थे। रात में खाना खाने के बाद जोगेंद्र संजय को उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे आजाद नगर बाजार के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय का एक पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिकअप की एक साइड की लाइट बंद थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर केराकत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल संजय को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि जोगेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

गांव में पसरा मातम का माहौल

जोगेंद्र की मौत की खबर सुनते ही उसके गांव करमही में मातम छा गया। जोगेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और हाल ही में दो सप्ताह पहले ही घर आया था। मां मनतारा देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक केराकत, अवनीश राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page