Connect with us

वाराणसी

बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मिला रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक सम्मान

Published

on

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्र सरकार की राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यावसायिक विकास) श्री हितेंद्र मल्होत्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. कुमार को पदक के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement

डॉ. देवेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल स्वयं अधिकांश शासकीय कार्य हिंदी में संपादित किए, बल्कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय संविधान द्वारा निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया।

इस सम्मान को लेकर बरेका परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। बरेका प्रशासन और कर्मचारियों ने डॉ. देवेश कुमार को बधाई देते हुए इसे संस्थान की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa