Connect with us

वायरल

बदायूं : दो बच्चों के हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य अपराधी को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में कर दिया था ढ़ेर

दो दिन पहले बदायूं में हुई दो बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे हत्यारोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। जावेद नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस ने उसके भाई साजिद को पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने जावेद के ऊपर 25000 रूपये का इनाम घोषित किया था।

Loading...

वहीं, दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें एक बच्चे पर 14 बार धारदार हथियार से हमला किया गया, जबकि दूसरे बच्चे पर 9 कट के निशान थे। इसमें दोनों बच्चों की तत्काल मौत हो गई थी। जबकि तीसरे बच्चे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने नाबालिग भाइयों की हत्या के आरोपियों के पिता और चाचा को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) आरके सिंह ने बताया कि, हत्या के कुछ घंटों बाद ही आरोपी साजिद (22) को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। अब बदायूं पुलिस उससे पूछताछ करते हुए घटना का कारण जानने का प्रयास करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page