अपराध
बड़ागाँव पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित को किया गिरफ्तार, एक अवैध चाकू बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 75/2023 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन उर्फ सूरज उर्फ मुसाडिया पुत्र राजेश राजभर निवासी रमईपट्टी थाना बड़ागाँव वाराणसी को बाबतपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
