वाराणसी
बड़ागाँव पर कुल 42 दो पहिया लावारिस/ सीज़ वाहनों की नीलामी की गई
वाराणसी: शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बड़ागाँव प्रांगण में साक्षी राय नायब तहसीलदार पिण्डरा वाराणसी, अमित कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी, नन्दलाल यादव हे0मु0 थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी व बोली लगाने वाले अजय कुमार सिंह , सूरज कुमार गुप्ता , संजय कुमार जायसवाल व अन्य की उपस्थिति में थाना स्थानीय पर खड़े सीज़/ लावारिस दो पहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी । नीलामी की प्रक्रिया में कुल 42 लावारिस दो पहिया वाहनों के मूल्यांकन में 1,41,000/- रुपये निर्धारित था जिसे बोलीकर्ताओं द्वारा कुल वाहनों से 2,11,000/- रुपये की बोली लगायी गयी
