Connect with us

वाराणसी

फ्लाइट में बम की धमकी देने वाला यात्री गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार की रात इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-499 में एक यात्री द्वारा बम की धमकी देने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय घटी जब फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी। यात्री ने अचानक चिल्लाते हुए कहा कि उसके बैग में बम है और इसके साथ ही धार्मिक नारे भी लगाए, जिससे विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमकी मिलने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और विमान को वापस एप्रन पर ले आया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारकर विमान को आइसोलेशन में खड़ा कर दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी ली, लेकिन किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

विमान की तलाशी में पांच घंटे का समय लगा और इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल बिल्डिंग में भेजा गया। यात्री की पहचान कनाडाई नागरिक योहानाथन निशिकांत के रूप में हुई है। वह अपनी सीट छोड़कर आगे आकर बैठ गया था, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा था। मना करने पर वह गुस्से में आकर बम की धमकी देने लगा और धार्मिक नारे भी लगाने लगा।

Advertisement

यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे की हालत में था और अभी ठीक से बयान नहीं दे पा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो इस मामले में आगे पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page