Connect with us

पूर्वांचल

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में रविवार देर सायं फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 6 से 15 अप्रैल 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत खराब प्रगति वाले 25 राजस्व गांवों के कर्मचारियों को तलब किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और उनकी प्रगति भी असंतोषजनक रही। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इनमें 5 लेखपाल, 7 पंचायत सहायक, 3 रोजगार सेवक और 3 ग्राम सचिव शामिल हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रगति में सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

Loading...

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी लगभग 62,000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, जिसे पूरा करने के लिए शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों की प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी तथा वेतन वृद्धि भी रोकी जा सकती है। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन समीक्षा कर अभियान को गति दें और शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page