Uncategorized
फाइनल में ग्रामीण टीम की ‘खैरटिया बी’ और शहरी ‘चतरा’ की टीम हुई विजयी
सोनभद्र। स्थानीय ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी खैरटिया स्थित ओम चौराहे के निकट आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें फाइनल मैच खेला गया। इसमें टीम ग्रामीण में खैरटिया बी एवं परसोई के बीच मुकाबला हुआ। खैरटीया बी विजयी एवं परसोई टीम उपविजेता रही। शहरी टीम में चतरा एवं मुसाखाड़ टीम के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में शहरी टीम में चतरा की टीम विजेता रही। मुसाखड की टीम उपविजेता घोषित हुई।

इस मौके पर समाजसेवी रमेश सिंह यादव एवं पूर्व नगर अध्यक्षा दुर्गावती देवी , शिवदत्त दूबे( जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच) , महेश अग्रहरी जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच, मनोज यादव , यूसुफ खान , ओमप्रकाश खरवार उर्फ बाबाजी , राकेश , शंभू खरवार , अनुपम सिंह , हेमंत कुमार , अजय कुमार , बृजेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
