Connect with us

वाराणसी

प्रेशर हॉर्न बजाने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाने में जदीद बाजार निवासी असलम रजा ने प्रेशर हॉर्न बजाने को लेकर हुई घटना पर मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, 3 जनवरी को असलम रजा अपनी कार से बाजार जा रहे थे। वरुणा पुल पर एक वाहन चालक से प्रेशर हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।

Loading...

कहासुनी के बाद उस वाहन में सवार लोगों ने असलम रजा का पीछा किया और शिवपुर इलाके में उन्हें रोकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने असलम की कार में बैठी उनकी पत्नी से भी अभद्र भाषा में बात की और जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page