Connect with us

अपराध

प्रयागराज: अज्ञात बदमाशों ने किया एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या

Published

on

10 दिन के अंदर दूसरी सामूहिक घटना से जनपद में सनसनी

घटना से पुलिस उच्चाधिकारियों का हाथ पांव फूला

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

प्रयागराज| घर में सो रहे परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी/बेटी/बहू की धारदार हथियार से हत्या की गई। परिवार का एक सदस्‍य बच गया क्‍योंकि वारदात के समय वह वहां नहीं था, किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं परिवार की एक युवती से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।सामूहिक हत्याकांड इस बार थरवई थाना क्षेत्र वजीरपुर गांव में हुई है। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि यहां रहने वाला एक व्यक्ति खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे जबकि , बेटा घर से बाहर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।प्रयागराज जनपद में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतर वारदात गंगापार इलाके में ही हो रहा है। इससे पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले सामूहिक हत्याकांड की घटना हुई थी। एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या धारदार हथियार से कर दी गई थी। उनमें पति-पत्‍नी और उनकी तीन बेटियां थीं।
डिटेल्स……
१/ मनीषा पुत्री राजकुमार उम्र २५ वर्ष
२/ राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार उम्र ५५ वर्ष
३/ सविता पत्नी सुनील उम्र ३० वर्ष
४/ साक्षी पुत्री सुनील उम्र २ वर्ष
५/ कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र ५० वर्ष ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page