पूर्वांचल
पौत्र के जन्मदिन पर दादा की मौत
Loading...
Loading...
थानागद्दी (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में पौत्र के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं जब हृदयगति रुकने से दादा का निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पहले पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया लेकिन बाद में अपने आरोप से मुकर गए।
Loading...
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की रात खर्गसेनपुर गांव में दिनेश खैरवार के चार वर्षीय पौत्र शिवा का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान दिनेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन का जश्न अचानक गम में तब्दील हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दिनेश की मृत्यु हृदयगति रुकने से हुई थी।
Continue Reading
