Connect with us

वाराणसी

पूर्व विधायक के बेटे पर रास्ता बंद करने का आरोप, शांति भंग में चालान

Published

on

वाराणसी। यूपी के गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र में भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के बेटे प्रशांत सिंह पर वाराणसी में बजरडीहा बड़ी पाटिया में जबरन चहारदीवारी बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप है। इस विवाद को लेकर भेलूपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में चालान किया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशांत सिंह ने कुछ साल पहले जमीन खरीदी थी और कुछ लोगों को बेची थी। उन्होंने प्लॉट होल्डरों को 9 फीट का रास्ता दिया था, जबकि बगल का 20 फीट का रास्ता अपने उपयोग के लिए रखा था। खाली होने के कारण कविता देवी और अन्य लोग उसका उपयोग कर रहे थे। विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में जब पूर्व विधायिका सुनिता सिंह से उनके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो फोन तो उठाया गया लेकिन उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। वहीं सूत्रों का कहना है कि विधायिका का परिवार वाराणसी से लेकर बक्सर तक जमीन के कारोबार में दबदबा रखता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page