Connect with us

वाराणसी

पूर्व मंत्री ने पेयजल की समस्या के निदान हेतु 2 मिनी ट्यूबवेल का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

Published

on

Loading...
Loading...

सरकार का संकल्प है, कि प्रत्येक व्यक्ति को बुनियादी जरूरत की हर चीजें उपलब्ध हो-डॉ नीलकंठ तिवारी

Loading...

2017 के पहले वाराणसी में पानी के लिए लोग आंदोलन करने के लिए लोग बाध्य होते थे

  वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए राजघाट वार्ड में एक मिनी ट्यूबवेल का लोकार्पण एवं पितृकुंड वार्ड में एक मिनी नलकूप का शिलान्यास किया।
    पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को जहाँ प्रह्लाद घाट वार्ड के भरद्वाजी टोला मोहल्ले में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए 28 लाख से  ज्यादे की लागत से लगाए गए मिनी नलकूप का लोकार्पण किया। इस नलकूप से करीब 200 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। वही उन्होंने पितृकुंड वार्ड के हंकार टोला मोहल्ले में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए एक नए मिनी नलकूप के कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह मिनी नलकूप 28 लाख 17 हजार की लागत से लगाया जाएगा। जिससे आसपास के मोहल्लों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। 
    इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में 2017 से अब तक 50 से ज्यादा छोटे एवं बड़े ट्यूबेल का स्थापना किया जा चुका है, जिससे आज क्षेत्र के निवासियों को हर जगह शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार का संकल्प है, कि प्रत्येक व्यक्ति को बुनियादी जरूरत की हर चीजें उपलब्ध हो और पानी तो जीवन का आधार है। 2017 के पहले वाराणसी में पानी के लिए लोग आंदोलन करने के लिए लोग वाध्य होते थे। आज सभी को शुद्ध जल की अनेक योजनाओं के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।
   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पार्षद शंकर साहू, पूर्व पार्षद अमर नाथ गुप्ता, लकी भारद्वाज, अनंत राज गुप्ता, सौरभ दीक्षित, अमरेश उमंग, ओम प्रकाश शास्त्री, सुधीर त्रिपाठी, अशोक तिवारी, विष्णु यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page