बड़ी खबरें
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
Loading...
Loading...
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर क्षण पर सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।
Loading...
सरकार ने घोषणा की है कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में 7 दिन का शोक घोषित करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। उनके उल्लेखनीय योगदान और सरल व्यक्तित्व के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
Continue Reading
