Connect with us

गाजीपुर

पूर्व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने संभाली जमानियां कोतवाल की जिम्मेदारी

Published

on

गाजीपुर। जिले के नंदगंज क्षेत्र में पूर्व थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की तरक्की और नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है। फरवरी में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन पाने के बाद अब उन्हें कप्तान द्वारा जमानियां कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे नंदगंज के लोगों और स्थानीय पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रमोद कुमार सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नंदगंज में उनकी पोस्टिंग के दौरान उनके व्यवहार, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। हालांकि अब उनकी तैनाती गंगा पार जमानियां कोतवाली में हुई है, लेकिन नंदगंज के लोग आज भी उनकी सेवाओं को याद कर रहे हैं और उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके निष्पक्ष कार्यशैली और सम्मानजनक व्यवहार के चलते क्षेत्र में उनकी एक खास पहचान बनी हुई है, जो उन्हें जनता के बीच प्रिय बनाती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page