गोरखपुर
पूर्णिमा सिंह बनीं एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
गोलाबाजार (गोरखपुर)। प्रतिभा और मेहनत का शानदार उदाहरण पेश करते हुए जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव की होनहार बेटी पुर्णिमा सिंह ने एसएससी सीजीएल-2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन प्रतिष्ठित विभाग केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर हुआ है।
पूर्णिमा सिंह के पिता प्रमोद कुमार सिंह और माता विध्यावासिनी सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटी की मेहनत और लगन रंग लाई है। पूर्णिमा की प्रारंभिक शिक्षा उदया पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि उन्होंने उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
गांव भूपगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में इस सफलता को लेकर जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने पुर्णिमा सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से उनके चाचा ग्राम प्रधान प्रदुम्न सिंह,चंदन सिंह,गोरखनाथ चतुर्वेदी,प्रदीप मिश्रा,दीपक मिश्रा,राणा प्रताप सिंह,आदि लोगो ने बधाई दिया है।
