Connect with us

गोरखपुर

पुश्तैनी जमीन से लेकर रेलवे मुआवज़े तक, बड़े भाई पर 43  लाख हड़पने का आरोप

Published

on

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि उसके बड़े भाई ने पिता की पुश्तैनी जमीन, पेंशन और रेलवे मुआवज़े की राशि हड़प ली है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है

आरोपों का क्रम
ग्राम बेलडॉड़, पोस्ट सरयातिवारी निवासी श्यामलेश यादव ने थाना खजनी को लिखित प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसके और बड़े भाई कमलेश यादव के बीच विवाद है। उनके पिता स्वर्गीय रामजीत यादव रेलवे में कर्मचारी थे और सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन ले रहे थे।

श्यामलेश का आरोप है कि बड़े भाई ने पिता के खाते से पेंशन और अन्य रेलवे लाभ स्वयं ही निकाल लिए और परिवार के किसी और सदस्य को नहीं दिया।

पुश्तैनी जमीन को पत्नी के नाम कराया
पीड़ित ने बताया कि लगभग 6 डिसमिल पुश्तैनी जमीन, जिस पर घर भी है, वह पहले पिता के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। लेकिन बड़े भाई ने बिना बताए उक्त जमीन अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया।

रेलवे मुआवज़ा राशि भी हड़पने का आरोप
ग्राम सोहरा स्थित उक्त पुश्तैनी जमीन पर रेलवे लाइन गुज़रने के कारण ₹43,75,000 का मुआवज़ा पिता के खाते में 6 जनवरी 2026 को आया था। श्यामलेश ने आरोप लगाया है कि बड़े भाई ने पूरी रकम निकाल ली और किसी को हिस्सा नहीं दिया।


पिता के निधन के बाद भी हिस्सा नहीं मिला
श्यामलेश ने कहा कि पिता 28 जनवरी 2026 को निधन हो गए, लेकिन बड़े भाई ने अब भी जमीन, मुआवज़ा और पैसों के बंटवारे से इनकार किया। जब भी हिस्सा मांगने पर विरोध किया गया तो बड़े भाई ने धमकी दी।

पुलिस से न्याय और सुरक्षा की मांग
श्यामलेश ने शिकायत में कहा है कि अब परिवार के लोग डर के माहौल में हैं और उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच, न्याय और सुरक्षा की माँग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page