Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों सेमरी जंगल में गुरुवार सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप में गोवंश लादकर बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर जंगल में चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस को एक पिकअप आती दिखी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे एक तस्कर सलीम उर्फ गबरू, निवासी गरौड़ी, अदलहाट, मिर्जापुर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।मौके पर पुलिस ने दो अन्य तस्करों को भी दबोच लिया।

Loading...

पकड़े गए आरोपियों में दीपक गुप्ता उर्फ किशमिश लाल, निवासी जमुआ बाजार, कछवा बाजार, मिर्जापुर और अंसार पुत्र कतवारू, निवासी गरौड़ी, अदलहाट शामिल हैं। पुलिस ने तस्करों के पास से एक अवैध हथियार, 15 गोवंश और एक पिकअप बरामद की, जिसे कब्जे में ले लिया गया। घायल तस्कर सलीम को पुलिस ने राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया और वह खतरे से बाहर है।

थाना अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस ने गोवंश को गो आश्रय केंद्र भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्कर लंबे समय से इस गिरोह के माध्यम से गोवंश की तस्करी कर रहे थे, जिन पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page