Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस पर पथराव और सड़क जाम करने में आठ उपद्रवी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। निगोह बाजार में सड़क पर शव रखकर यातायात बाधित करने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में रविवार को आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 147 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंगरमू गांव के विवेक यादव का गत रविवार को अपहरण कर भदोही में हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के विरोध में परिजनों ने बृहस्पतिवार को निगोह बाजार में शव रखकर छह घंटे तक सड़क जाम किया और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और लेखपाल घायल हो गए थे।

Loading...

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह और सीओ विवेक सिंह को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। उपद्रवियों ने चार गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।रविवार को पुलिस ने दिनेश कुमार शुक्ला, अमन गुप्ता, रवि कन्नौजिया, जयप्रकाश यादव, राकेश यादव, बिंदु, और निर्मला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page