Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने महिलाओं संग बालिकाओं को पढ़ाया सुरक्षा और जागरूकता का पाठ

Published

on

गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए शुक्रवार को जनपद गाजीपुर के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर्स — 112, 1090, 181, 108, 1076, 1098 की उपयोगिता और आवश्यकता के समय इनसे कैसे सहायता ली जा सकती है, इसकी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में वे सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर सकें।

गाजीपुर पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page